Home क्राइम बीयर की 48 केन के साथ युवक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में

बीयर की 48 केन के साथ युवक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में

0
बीयर की 48 केन के साथ युवक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में

बीयर की 48 केन के साथ युवक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी संरक्षण में

सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने 48 केन बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके साथ मौजूद दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। बरामद बीयर की कुल मात्रा 24 लीटर बताई गई है।थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात करीब 11:30 बजे सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। गिरफ्तार युवक की पहचान रोशन कुमार श्रीवास्तव (21) पुत्र स्व. अजयलाल श्रीवास्तव, निवासी राजाबाजार, बिहिया हाईस्कूल के पास, थाना बिहिया, भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की लाइसेंसी शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बीयर व शराब खरीदकर एकत्र करता था और ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचता था। इससे उसे मुनाफा होता था।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से किंगफिशर कंपनी की 500 मिलीलीटर की 48 केन बीयर बरामद की। मामले में सकलडीहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, हेड कांस्टेबल राकेश यादव और कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page