Home क्राइम देशी शराब के 45 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

देशी शराब के 45 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

0
देशी शराब के 45 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

देशी शराब के 45 पाउच के साथ युवक गिरफ्तार

सकलडीहा। थाना सकलडीहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को इटवा मेन रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास से एक युवक को 45 पाउच अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कुल मात्रा नौ लीटर बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे इटवा मेन रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 200-200 मिलीलीटर के 45 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब बरामद हुई। कुल बरामद शराब की मात्रा नौ लीटर है।पुलिस ने आरोपित की पहचान राजेश यादव (23) पुत्र रामबिचार यादव, निवासी ग्राम चाड़ी, थाना कर्मा, जनपद सोनभद्र के रूप में की है। मामले में थाना सकलडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 192/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक गोपाल तिवारी, कांस्टेबल संदीप यादव और कांस्टेबल सतीश पटेल अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page