Home चंदौली जर्जर रेलवे स्टेशन मार्ग पर चलना हुआ दूभर अधूरे सीसी रोड और पटरी विहीन सड़क से बढ़ी परेशानी

जर्जर रेलवे स्टेशन मार्ग पर चलना हुआ दूभर अधूरे सीसी रोड और पटरी विहीन सड़क से बढ़ी परेशानी

0
जर्जर रेलवे स्टेशन मार्ग पर चलना हुआ दूभर  अधूरे सीसी रोड और पटरी विहीन सड़क से बढ़ी परेशानी

जर्जर रेलवे स्टेशन मार्ग पर चलना हुआ दूभर

अधूरे सीसी रोड और पटरी विहीन सड़क से बढ़ी परेशानी,

आए दिन हादसों में घायल हो रहे राहगीर

तेनुवट गांव के समीप जर्जर सड़क

सकलडीहा। कस्बा से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह सड़क जर्जर होने के साथ पटरी विहीन होने से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क की मरम्मत और पटरी निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। इससे आए दिन वाहन चालक, साइकिल सवार, ग्रामीण और छात्राएं गिरकर घायल हो रहे हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क व पटरी निर्माण नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।ग्रामीणों के अनुसार सकलडीहा रेलवे क्रासिंग से चतुर्भुजपुर कस्बा तक सीसी रोड का निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से आधा-अधूरा कराया गया है। सड़क के दोनों तरफ पटरी का निर्माण नहीं होने से रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। वाहन चालकों और साइकिल सवारों को सड़क से नीचे उतरने के दौरान आए दिन हादसे का सामना करना पड़ता है।चतुर्भुजपुर से तेनुवट गांव तक सड़क पटरी विहीन होने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं तेनुवट से सकलडीहा रेलवे स्टेशन तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत से लेकर विधायक, सांसद और विभागीय अधिकारियों तक कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अधूरे सड़क निर्माण को पूरा कराने के साथ दोनों तरफ पटरी निर्माण कराने की मांग की है। चेताया कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Previous article सफाई कर्मियों की मनमानी से सकलडीहा में गंदगी का अंबार
Next article सड़क हादसे में युवक की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page