Home क्राइम सड़क हादसे में युवक की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

0
सड़क हादसे में युवक की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

ग्रेटर नोएडा में कंपनी से कमरे पर लौटते समय ट्रक की चपेट में आया युवक

सकलडीहा। कस्बे के समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद की गुरुवार की देर रात ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। कंपनी से काम समाप्त कर मित्र के साथ पैदल कमरे पर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में कस्बावासियों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।नौशाद ग्रेटर नोएडा स्थित एक विदेशी कंपनी में कार्य करता था। गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह कंपनी के गेट से अपने मित्र के साथ पैदल कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक वाहन को बैक कर रहा था। ट्रक की चपेट में आने से नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में कस्बावासी और मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के तीन पुत्र इमरान, फिरोज और नौशाद तथा चार पुत्रियां हैं। नौशाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इस मौके पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, इकराम, नासिर अली, अरमान, डॉ. अकबर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page