Home क्राइम शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार

0
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार

सकलडीहा पुलिस ने चौक थाना क्षेत्र से दबोचा, 48 घंटे में छात्रा को किया था बरामद

सकलडीहा। नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सकलडीहा पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा को अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।सकलडीहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 48 घंटे के भीतर छात्रा को पटना (बिहार) से सकुशल बरामद कर लिया था। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। विवेचना के दौरान छात्रा के बयान और सर्विलांस की मदद से आरोपित की पहचान अनुज कुमार पुत्र कृष्णनंदन शाह, निवासी नालंदा, बिहार के रूप में हुई।पहचान के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में सात अक्टूबर को पुलिस टीम ने चौक थाना क्षेत्र, पटना से आरोपित अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धारा की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, कांस्टेबल अभिषेक सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र मौर्य शामिल रहे।

Previous article देर रात सर्पदंश से महिला स्वास्थ्य कर्मी आशा की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
Next article बाबा की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और फल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page