बाबा की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और फल
वर्दीसांडा के कंपोजिट विद्यालय में आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित
चंदौली। अपनों की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए स्वर्गीय राम अवतार तिवारी की पुण्यतिथि पर कंपोजिट विद्यालय वर्दीसांडा में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को कॉपी, पेन और केले वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनके बीच सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस कार्यक्रम के आयोजक रोहित तिवारी, राहुल तिवारी, रामप्रवेश तिवारी (प्रोपराइटर, राजन ट्रेडर्स, शिवदासीपुर) और समाजसेवी आलोक तिवारी के तत्वावधान में हुआ। परिवार के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को पढ़ाई की सामग्री और फल वितरित किए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।परिवार के सदस्यों ने कहा कि बुजुर्गों की स्मृति को समाजहित में किए गए कार्यों के माध्यम से जीवंत रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक सार्थक प्रयास है। बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग करना है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गिरी, प्रदीप मिश्रा, अरुण उर्फ छोटन गिरी, राजन तिवारी, रुद्र तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत राम अवतार तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
