Home चंदौली आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

0
आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

30 सितंबर से आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को सौंपा पत्र आपातकालीन सेवाएं देने की कही बात

सकलडीहा (चंदौली)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा के अधीक्षक को पत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया है। पत्र में कहा गया है कि जब तक मुख्यमंत्री की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे नियमित कार्यों का बहिष्कार करती रहेंगी।
आशा कार्यकर्ताओं की जिला महामंत्री मनोरमा सिंह की ओर से दिए गए पत्र के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने 30 सितंबर 2026 से एको गार्डन, लखनऊ में चल रहे धरने के क्रम में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के नोडल अधिकारी की ओर से 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से मांगों के संबंध में कोई ठोस घोषणा नहीं की गई है।
आशा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक वे नियमित सरकारी कार्यों का बहिष्कार करेंगी। इसमें टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य सेवाएं, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, एएए की बैठक और कम्युनिटी मीटिंग जैसे कार्य शामिल हैं। पत्र में कुछ अन्य नियमित कार्यों का बहिष्कार करने की बात भी कही गई है।
हालांकि, कार्यकर्ताओं ने मानवीय आधार पर आपातकालीन सेवाएं जारी रखने की बात कही है। उनके अनुसार, प्रसव तथा जच्चा-बच्चा से संबंधित आपातकालीन सेवाओं में सहयोग किया जाएगा, लेकिन नियमित कार्यों में भागीदारी नहीं होगी। आशा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।
मांगों पर निर्णय होने तक जारी रहेगा आंदोलन
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने शासन और प्रशासन से समस्या का समाधान निकालने तथा उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कामिनी शर्मा ,अध्यक्ष सविता देवी, उपाध्यक्ष गायत्री मौर्य, प्रेमा देवी, रेशमा देवी, सीमा सिंह,सिमा पांडेय, पुष्पलता, उमरावती, प्रतिमा, सविता संगिनी,मानकी देवी,सविता देवी,गीता देवी सहित अन्य आशा व आशा संगिनी मौजूद रही।

Previous article साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : प्राचार्य
Next article गंगा में डूब रहे दो युवकों को आरक्षी रोहित ने बचाया
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page