Home क्राइम कुम्भ से लौट रहे बुर्जुग की टे्रन से गिरकर मौत से कोहराम,हादसा

कुम्भ से लौट रहे बुर्जुग की टे्रन से गिरकर मौत से कोहराम,हादसा

0
कुम्भ से लौट रहे बुर्जुग की टे्रन से गिरकर मौत से कोहराम,हादसा



पुलिस की सूचना पर साथ जा रहे गांव के लोगों ने मृतक का किया शिनाख्त


बिहार के आरा जिला के चौरी गांव निवासी पांच लोग कुम्भ नहाने गये हुए थे


सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पास गुरुवार की सुबह करीब सात बजे कुम्भ स्पेशल ट्रेन से गिरकर एक 60 वर्षीय बर्जुग की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक बुर्जुग गांव के पांच लोगों के साथ कुम्भ में स्नान कर घर वापस लौट रहा था।
बिहार के आरा जिला के डिलिया थाना के चौरी गांव निवासी  60 वर्षीय मेघनाथ यादव अपने गांव के देव मौर्या, रमेश मौर्या,चन्द्रावती देवी और ज्योति देवी के साथ बीते सोमवार को घर से कुम्भ नहाने प्रयाग राज गये थे। गुरूवार को सुबह को सुबह कुचमन स्टेशन पर गाड़ी रूकने पर लघुशंका के लिये बुर्जुग उतर गया था। इसी दौरान गाड़ी खुल गयी। वही गांव के लोग दूसरे बोगी में बैठे हुए थे। पता नही चल पाया। बुर्जुग किसी टे्रन से जा रहा था। तुलसी आश्रम स्टेशन से पहले टे्रन से गिर जाने से उसकी मौत होगयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बर्जुग के पाकिट में रखे कागज पर लिखे फोन नंबर से साथ के लोगों केा सूचना देकर बुलाया। गांव के लोगों के शिनाख्त करने पर शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस पीएम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि कुम्भ से लौटते समय बुर्जुग टे्रन से गिर गया था। शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है।

Previous article ब्रेक जाम होने से बाल बाल बचे छात्र,
Next article घर में फांसी लगाकर युवक ने किया खुदखुशी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page