Home क्राइम घर में फांसी लगाकर युवक ने किया खुदखुशी

घर में फांसी लगाकर युवक ने किया खुदखुशी

0
घर में फांसी लगाकर युवक ने किया खुदखुशी



सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के नोनार गांव (तुलसी आश्रम) में बुधवार की रात 22 वर्षीय बीए के छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना के समय घर में कोई नही था। सूचना पर पहुची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
नोनार गांव के रामप्यारे मौर्या को तीन पुत्री किरण,सोनी,पूजा और एक पुत्र सेवालाल मौर्या थे। तीनो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। 22 वर्षीय सेवालाल मौर्या सबसे छोटा और अविवाहित था। वह अपनी माँ के साथ घर पर रहता था। वही उसके पिता रामप्यारे मौर्या खेत मे बने पंपिग सेट पर ही रहा करते है। बुधवार शाम सेवालाल की मां मुगलसराय गई हुई थी । ट्रेन न मिलने के कारण वह रात में घर नही आ पाई। सेवालाल घर मे अकेले था। सुबह करीब 4 बजे जब मां आई तो वह टिन शेड के पाइप में गमछे का फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगी। आस-पड़ोस के लोगो ने फन्दे से नीचे उतारा। और पुलिस को सूचना दी। एकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां जामवंती देवी,पिता रामप्यारे सहित बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा है।

Previous article कुम्भ से लौट रहे बुर्जुग की टे्रन से गिरकर मौत से कोहराम,हादसा
Next article हाथरस कांड: न्यायिक जांच रिपोर्ट में भोले बाबा को मिली क्लीन चिट!
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page