-7.4 C
New York
Tuesday, January 20, 2026

Buy now

ब्लॉक मुख्यालय महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप और आरो मशीन



सकलडीहा।ब्लॉक मुख्यालय पर दो हैंडपंप और एक कूलर आरो मशीन लगाया गया है। जिससे ब्लॉक पर आने वाले ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। बीते कई माह से दोनों हैंडपंप और आरो मशीन खराब पड़ा हुआ है। पेयजल की समस्या को लेकर लोग परेशान है।ग्रामीणों में हैंडपंप खराब होने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
गांव से लेकर हर मुहल्ले में विकास को लेकर पंचायत विभाग की ओर से कवायद किया जाता है। गर्मी का ऐहसास होने लगा है। ऐसे में गांव में बंद और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत शुरू होगयी है। लेकिन विकास खंड मुख्यालय जहां से विकास का नींव रखा जाता है। वहा बीते कई माह से एक हैंड पंप खराब पड़ा हुआ है। दूसरे हैंडपंप का पानी दूषित है। काफी देर चलाने के बाद पानी निकलता है। वही कोल्ड आरो मशीन भी खराब पड़ा हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक गांव के आने जाने वाले ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान रहते है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं जाने के कारण समस्या का निजात नहीं हो पा रहा है। जबकि कई ब्लॉक कर्मी और सचिवों का आवास होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही समस्या को दूर कराया जायेगा।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page