Home क्राइम तेलंगाना के सुरंग हादसे में माटीगांव के जूनियर इंजिनियर भी फसे

तेलंगाना के सुरंग हादसे में माटीगांव के जूनियर इंजिनियर भी फसे

0
तेलंगाना के सुरंग हादसे में माटीगांव के जूनियर इंजिनियर भी फसे


आठ मजदूरों के साथ जूनियर इंजिनियर को निकालने की रेस्क्यू जारी


घटना की जानकारी होने पर परिजन तेलनंगाना के लिये हुए रवाना


सकलडीहा। मांटी गांव के जूनियर इंजिनियर श्रीनिवास तेलनंगाना के जेपी कंपनी में जूनियर इंजिनियर पद पर काम करते है। तेलनंगाना में एक तेरह किलोमीटर सुरंग पर काम चल रहा था। शनिवार को दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच तीन सौ मीटर सुरंग धंस जाने से जूनियर इंजिनियर सहित आठ मजदूर फसे हुए है। जिसे निकालने के लिये रेस्क्यू टीम लगी हुई है।
मांटी गांव के स्व.रामकृत राम के तीन पुत्र श्रीनिवास, उपेन्द्र और संजय है। श्रीनिवास तेलंगाना के जेपी कंपनी में जूनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत है। तेलंगाना में 13 किलोमीटर सुरंग पर काम चल रहा था। परिजनों के अनुसार शनिवार को दोहपर में अचानक तीन सौ मीटर सुरंग धस जाने से जूनियर इंजिनियर सहित आठ मजदूर सुरंग में फसे हुए है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। श्रीनिवास की पत्नी ललिता देवी खबर सुनते ही अपने बेटी स्नेहा कामिनी और पुत्र आदित्य के साथ मांटी गांव पहुंच गयी है। घटना के बाद बहनें शारदा और प्रभा भी गांव पहुंच गयी है। ठंड के मौसम में हैदराबाद श्रीनिवास गये हुए थे। होली पर घर आने की बात था। भाई संजय ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोग हैदराबाद गये हुए है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राकेश राम,भतीजा विशाल राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article ब्लॉक मुख्यालय महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप और आरो मशीन
Next article शिव बारात में किसी पार्टी या जाति पर गाना बजाने पर डीजे होगी जब्त,तैयारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page