Home अध्यात्म शिव बारात में किसी पार्टी या जाति पर गाना बजाने पर डीजे होगी जब्त,तैयारी

शिव बारात में किसी पार्टी या जाति पर गाना बजाने पर डीजे होगी जब्त,तैयारी

0
शिव बारात में किसी पार्टी या जाति पर गाना बजाने पर डीजे होगी जब्त,तैयारी

महाशिवरात्रि पर शिव बारात पर ड्रोन से रखी जायेगी नजर


शिव बारात पर उपद्रव करने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही



सकलडीहा।कोतवाली में महाशिवरात्रि पर शिव बारात को लेकर रविवार को डिप्टी एसपी रघुराज के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजको के साथ कोतवाली में बैठक हुई। इस दौरान सीओ रघुराज ने कहा कि महाशिवरात्रि पर अराजक तत्वों पर खास नजर रहेगी। किसी भी हाल में कानून हाथ मे लेने वालों को बख्शा नही जाएगा। इसके साथ ही शिव बारात पर ड्रोन से नजर रखी जायेगी।
सीओ रघुराज ने कहा कि महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित प्राचीन स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर पर दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ती है। इसको देखते हुए वहा बैरिकेटिंग और वाहन पार्किग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही महिलाओ और पुरुषों का अलग-अलग प्रवेश द्वार होगा। रेलवे लाइन के पास मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या मे लोग ट्रैक पार करते है। इसलिए वहा भी पुलिस तैनात रहेगी। वही शाम को सकलडीहा कस्बा और चतुर्भुजपुर में निकलने वाली शिव बारात में अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए ड्रोन से नजर रखी जायेगी। इसके साथ ही अगर शिव बारात में किसी पार्टी व जाति के पक्ष में गाना बजाया गया तो डीजे को जब्त कर आयोजक पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। इस दौरान कोतवाल हरिनारायण पटेल,राणा प्रताप यादव,देव कुमार चौबे,बंटी सिंह सहित आयोजक रहे।

Previous article तेलंगाना के सुरंग हादसे में माटीगांव के जूनियर इंजिनियर भी फसे
Next article सकलडीहा उपजा के तहसील अध्यक्ष बने चन्द्रजीत पटेल,सोनू
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page