Home क्राइम बीएसएनएल आफिस से कापर केबिल चोरी,जांच में जुटी पुलिस,दुस्साहस

बीएसएनएल आफिस से कापर केबिल चोरी,जांच में जुटी पुलिस,दुस्साहस

0
बीएसएनएल आफिस से कापर केबिल चोरी,जांच में जुटी पुलिस,दुस्साहस


सकलडीहा। कस्बा स्थित बीएसएनएल ऑफिस का सोमवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख से अधिक का कापर केबिल गायब कर दिया। सुबह जब एसडीओ पहुचे तो केबिल गायब था। उन्होंने चोरी की घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची घटना की छानबीन कर मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
बीएसएनएल ऑफिस के एसडीओ सेवानन्द मौर्या ने बताया कि सोमवार की रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस आए।इसके बाद स्टोर रूम का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 1 लाख 40हजार का केबिल निकालकर पीछे के रास्ते भाग गए। रात में ऑफिस में कोई कर्मचारी और गार्ड नही रहता है। चोरी की इस घटना से कर्मचारी परेशान है। भारी मात्रा में केबिल चोरी होने पर तत्काल इसकी सूचना 112 पर देते हुए कोतवाली पर लिखित तहरीर दी गई।साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Previous article महाशिवरात्री पर दर्शनार्थियों और बारातियों की सुरक्षा में जुटे डीएम एसपी
Next article महाशिवरात्रि पर स्वंयभू कालेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ी जनसैलाब
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page