Home अध्यात्म महाशिवरात्रि पर स्वंयभू कालेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ी जनसैलाब

महाशिवरात्रि पर स्वंयभू कालेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ी जनसैलाब

0
महाशिवरात्रि पर स्वंयभू कालेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ी जनसैलाब

श्रद्धालुओ के हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुआ परिसर
सकलडीहा महेश्वर मंदिर और पदुमनाथपुर से निकली शिवबारात

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के महेश्वर मंदिर और चतुर्भुजपुर स्थित स्वंयभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर पर बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओ ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह 3 बजे भोर से भक्तों की लम्बी लाइन लगी हुई थी। इस मौके पर काफी संख्या में शिवभक्त और महिलाओं ने विधि विधान से दर्शन पूजन किया। सुरक्षा को लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज पुलिस और पीएससी फोर्स के साथ तैनात रहे।
चतुर्भुजपुर स्थित कालेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र का प्राचीन मंदिर है। यही कारण है कि जनपद सहित आसपास के जिले और बिहार प्रान्त से बड़ी संख्या में लोग यहा टे्रन और निजी वाहन से जलाभिषेक के लिए पहुचते है। सुबह से ही महिला-पुरुषों की लंबी लाइन लगी थी।भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए लोग कतार में खड़े थे। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम अनुपम मिश्रा तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, सीओ रघुराज के नेतृत्व में कोतवाल हरिनारायण पटेल पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय के अनुसार करीब पच्चास हजार से अधिक लोगों ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद तीन दिवसीय मेला को लोगों ने लुप्त उठाया। दोपहर बाद शिव बारात की भव्य झांकी निकाली जाएगी। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने भगवान शंकर को माला पहनाकर शिवबारात निकलवाया। वही समाजसेवी रतेन्द्र राजभर, मुराहु विश्वकर्मा,टुनटुन,सुरेन्द्र प्रधान,राकेश मोदनवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,दिलीप गुप्ता,मनीष मोदनवाल,कृष्णा,राजीव पांडेय,बबलू रस्तोगी की ओर से शिवबारातियों का भव्य स्वागत किया गया।

Previous article बीएसएनएल आफिस से कापर केबिल चोरी,जांच में जुटी पुलिस,दुस्साहस
Next article स्वंयभू कालेश्वरनाथ मंदिर और मेला में दूसरे दिन उमड़ी भीड़
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page