Home चंदौली छात्राओं ने डोर टू डोर शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

छात्राओं ने डोर टू डोर शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

0
छात्राओं ने डोर टू डोर शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक


सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। गुरूवार को छठवें दिन छात्रों की ओर से गोंद लिये गांवों में डोर टू डोर संपर्क करके ग्रामीण और महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया।
 सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य  प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा डिग्री ही नही समाज को सशक्त बनाने का मजबूत कड़ी है। शिक्षा से ही गांव और गिरॉव के लेाग सबल हो सकते है। राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम डोर टू डोर लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का पुनित पहल है। शिविर के छठवां दिन नागेपुर, टिमिलपुर, सकलडीहा बस्ती में सामाजिक -आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य स्वयं सेवकों द्वारा किया गया। घर -घर जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उसके बाद उसकी रिपोर्ट तैयार किया।  द्वितीय सत्र में समाजशास्त्र के प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव की ओर से सामाजिक कुरीतियों पर विचार रखा रखा गया।   वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादव ने अतिथि का स्वागत किया। संचालन डॉ. श्यामलाल सिंह यादव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनिल तिवारी ने किया।

Previous article स्वंयभू कालेश्वरनाथ मंदिर और मेला में दूसरे दिन उमड़ी भीड़
Next article शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दुर्भाग्यपूर्ण : प्राचार्य आमने सामने
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page