Home चंदौली शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दुर्भाग्यपूर्ण : प्राचार्य आमने सामने

शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दुर्भाग्यपूर्ण : प्राचार्य आमने सामने

0
शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दुर्भाग्यपूर्ण : प्राचार्य आमने सामने


सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज में बीएड की परीक्षा चल रहा है। सुचितपूर्ण परीक्षा को लेकर कॉलेज प्रशासन कटिवद्ध है। गुरूवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रेस वार्ता करके एक शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कॉलेज प्रशासन उच्चाधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग किया है। परीक्षा के दौरान हंगामा मचाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराया। वही कॉलेज के छात्रों ने एसडीएम से मिलकर न्यायिक जांच की मांग किया है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से सकलडीहा पीजी कॉलेज को जनपद के कुल आठ महाविद्यालयों का नोडल परीक्षा केंद्र और संकलन केन्द्र बनाया है। बीते कई दिनों से महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा संचालित हो रहा है। परीक्षा की सुचिता को लेकर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सख्ती बरती जा रही है। महाविद्यालय की आंतरिक उड़ाका दल ने दो दर्जन से अधिक लोगों को रिस्टीकेट किया है। बीते दिनों सहायक केंद्राध्यक्ष  अनुशासन समिति के समन्वयक एवं आंतरिक उड़ाका दल के रूटीन चेकिंग के दौरान कुछ परीक्षार्थियों द्वारा झड़प हुई। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से कुछ छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। कॉलेज प्रशासन ने आरोप लगाया कि इसी दुर्भावना से ग्रस्त होकर कॉलेज के एक शिक्षक के खिलाफ छात्रों ने एफआईआर दर्ज कराया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वही छात्रो ने शिक्षक की ओर से छात्रा के साथ किये गये दुर्व्यवहार का मजिस्टे्रटी जांच के लिये एसडीएम को पत्रक सौपा। इस बाबत प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि अनुशासन हीनता बर्दास्त नहीं किया जायेगा। परीक्षा की सुचिता से कोई समझौता नही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page