Home दिल्ली दहेज और नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किया जागरूक शिविर

दहेज और नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किया जागरूक शिविर

0
दहेज और नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किया जागरूक शिविर


सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पढ़े महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम के तहत दहेज उन्मूलन एवं नशा उन्मूलन कार्यक्रम मनाया गया । इस दौरान छात्र छात्राओं को दहेज और नशा से होने वाली सामाजिक बुराईयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा यदि समाज में स्त्री पुरुष के भेद को मिटाना है और महिलाओं के महत्व देना है तो दहेज जैसी कुप्रथा को सर्वथा समाप्त करने की आवश्यकता है।  21वीं सदी में भारत को विश्व का नेतृत्व करना है । उसे अपनी युवा पीढ़ी को नशा जैसे विभीषिका से दूर रखना है। कार्यक्रम में दहेज प्रथा उन्मूलन एवं नशा उन्मूलन का शपथ भी लिया गया । कार्यक्रम का संचालन  समन्वय यज्ञ नाथ पाण्डेय ने किया। इस मौके पर उपप्राचार्य प्रो.दयानिधि सिंह यादव,प्रो. प्रमोद कुमार सिंह, प्रो. इंद्रदेव सिंह,प्रो. विजेंदर सिंह, प्रो. समीम राईन,प्रो.महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ.अजय कुमार सिंह यादव, डॉ. इंद्रजीत सिंह , डॉ अभय कुमार वर्मा, श्याम लाल सिंह यादव सहित बीएड और स्काउड गाइड के प्रतिभागी मौजूद रहे।

Previous article व्यापारियों के दुकानों का सीमांकन में जुटे राजस्व कर्मी
Next article दिव्यांगजनों की सेवा और सहयोग को लेकर सरकार कटिवद्ध:सुशील सिंह
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page