Home चंदौली दिव्यांगजनों की सेवा और सहयोग को लेकर सरकार कटिवद्ध:सुशील सिंह

दिव्यांगजनों की सेवा और सहयोग को लेकर सरकार कटिवद्ध:सुशील सिंह

0
दिव्यांगजनों की सेवा और सहयोग को लेकर सरकार कटिवद्ध:सुशील सिंह


सकलडीहा विकास खंड मुख्यालय पर  56 दिब्यागजनों को दिया गया ट्राई साइकिल


ट्राइ साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी झलका


सकलडीहा।विकास खण्ड परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत शनिवार को दिब्यागो को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह रहे। उन्होंने 56 दिब्यागजनों को ट्राई साइकिल दिया।इस मौके पर विभागीय अधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार लगातार दिव्यांजनों की सेवा और सहयोग के लिये तत्पर है। यह उनके संवेदनशीलता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले में करोड़ों रूपये खर्च करके विद्यालय और हास्टल की सुविधा शुरू किया गया है।सरकार दिव्यांगजनों को पेंशन योजना,कृत्रिम अंग सहायक उपकरण अनुदान योजना,दिब्याग शादी अनुदान योजना,दुकान निर्माण व संचालन योजना सहित विभिन्न अन्य योजनाए चलाकर लाभान्वित कर रही है। वही ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कृत संकल्पित है। हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति को लाभांवित करना सरकार का संकल्प है।आज यह ट्राई साइकिल वितरण योजना उसी का हिस्सा है। उन्होंने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के साथ माला पहनाकर विदा किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह,दिब्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक,बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, पवन दूबे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous article दहेज और नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत किया जागरूक शिविर
Next article महिला सशक्तिकरण एक नारा नही समाज का समग्र विकास
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page