Home चंदौली महिला सशक्तिकरण एक नारा नही समाज का समग्र विकास

महिला सशक्तिकरण एक नारा नही समाज का समग्र विकास

0
महिला सशक्तिकरण एक नारा नही समाज का समग्र विकास


सकलडीहा पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन


सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव और  मुख्य अतिथि  प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस  दौरान छात्राएं, शिक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। शिक्षा और आत्मनिर्भरता महिलाओं की प्रगति की कुंजी है, और हमें इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।डॉ. राजेश यादव ने कहा कि महिला अधिकारों की रक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता से भी संभव है।डॉ. यज्ञनाथ पांडे ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब महिलाओं को समान अधिकार मिले हैं, तब-तब समाज और देश ने प्रगति की है। हमें महिलाओं को समान अवसर देने होंगे।इस मौके पर डा.श्यामलाल यादव,डा.सीता मिश्रा,डॉ. अजय यादव,डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। अंत में उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। तभी महिलाएं शिक्षित होंगी, तो पूरा समाज समृद्ध होगा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article दिव्यांगजनों की सेवा और सहयोग को लेकर सरकार कटिवद्ध:सुशील सिंह
Next article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एपवा ने निकाला पैदल मार्च,जुलूस
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page