Home चंदौली अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एपवा ने निकाला पैदल मार्च,जुलूस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एपवा ने निकाला पैदल मार्च,जुलूस

0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एपवा ने निकाला पैदल मार्च,जुलूस



सकलडीहा। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तहसील इकाई सकलडीहा की महिला संगठन ने शनिवार को पैदल मार्च निकाला। यह मार्च सकलडीहा सघन  क्षेत्र तिराहे से पूरे बाजार हुए बाबा साहब भीमराव आंबेडकर तिराहे पर सभा का आयोजन किया ।
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष कामरेड श्याम देई ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है । बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली योगी सरकार में सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्रा के साथ दुर्व्यहार हुआ। लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। मनरेगा कानून महिलाओं को गांव में काम दे पाने में विफल साबित हो रहा है । स्कीम वर्कर के रूप में काम कर रही महिलाएं आशा आंगनबाड़ी रसोईया माता राज्य कर्मचारी का दर्जा हासिल करने की लड़ाई लड़ रही है । लेकिन सरकार महिलाओं का दमन कर 6 महीने से वेतन नहीं दे पा रही है।  मोदी सरकार ने फ्री गैस कनेक्शन के नाम पर महिलाओं का वोट हासिल किया । परंतु बेतहासा गैस वृद्धि में सिलेंडर महिलाओं से छीन लिया । इस मौके पर कामरेड गुड्डी चौहान, गायत्री देवी मुन्नीलाल, तूफानी गोंड,हरिशंकर विश्वकर्मा,शशिकांत सिंह,रमेश राम, सारनाथ राय, चंपा देवी, बसंती देवी, दुलारी देवी, मानकुवर देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article महिला सशक्तिकरण एक नारा नही समाज का समग्र विकास
Next article उड़ाका दल टीम ने तीन परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page