Home चंदौली बच्चों को शिक्षा के साथ दे बेहतर संस्कार:एमएलसी

बच्चों को शिक्षा के साथ दे बेहतर संस्कार:एमएलसी

0
बच्चों को शिक्षा के साथ दे बेहतर संस्कार:एमएलसी
बच्चों को शिक्षा के साथ दे बेहतर संस्कार:एमएलसी

बरठी चतुर्भुजपुर स्थित स्कूल में एमएमसी आशुतोष सिन्हा को सम्मानित करते हुए

सकलडीहा। चतुर्भुजपुर स्थित एक विद्यालय में शिक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा एमएलसी ने दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत किया।। इस मौके पर शिक्षा के साथ संस्कार के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम केा सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा ने कहा कि शिक्षा से ही सर्व समाज का सम्मान मिल सकता है। शिक्षा के साथ बच्च्ज्ञें को बेहतर संस्कार की जरूरत है। अनुशासित और संस्कारवान छात्र सदैव सफलता को हासिल करते है। वही विशिष्ठ अतिथि डा.जेपी गुप्ता एडीशनल सीएमओ और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने ग्रामीण अंचल के बच्चों को मेहनत और लगन से शिक्षा लेने की अपील किया। कहा कि गांव में अभी बहुत प्रतिभा का अंबार छुपा हुआ है। इसे निखारने की जरूरत है। इसके पूर्व बच्चों की ओर से भारत माता,दहेज उत्पीड़न, महिला सुरक्षा, जल संचय, पौध रोपण सहित विभिन्न प्रकार नुक्कड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबकों मनमोह लिया। अंत में शिक्षण संस्थान की ओर से मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा एमएलसी और जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को अंगवस्त्र मालाफूल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्जित आनंद,जीएल परेरा,केएन गुप्ता,पुनवासी यादव,राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने किया लहूलुहान,मुकदमा दर्ज
Next article पीसीएफ का बकाया होने पर दो राइस मिलरों की जमीन होगी नीलाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page