Home चंदौली पीसीएफ का बकाया होने पर दो राइस मिलरों की जमीन होगी नीलाम

पीसीएफ का बकाया होने पर दो राइस मिलरों की जमीन होगी नीलाम

0
पीसीएफ का बकाया होने पर दो राइस मिलरों की जमीन होगी नीलाम
पीसीएफ का बकाया होने पर दो राइस मिलरों की जमीन होगी नीलाम

नीलामी की तैयारी करते संग्रह विभाग के अधिकारी

सकलडीहा।क्षेत्र के दो राइस मिलरो द्वारा पीसीएफ का बकाया न चुकता करने पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। इन दोनों राइस मिल मालिको की जमीन कुर्क कर ली गई है। आगामी महीने में इन्हें नीलाम कर दिया जाएगा। एसडीएम अनुपम मिश्रा की इस कार्यवाही से बडे बकाएदारों में हड़कंप मचा है। आलमखातोपुर स्थित जय माँ दुर्गा गल्ला भंडार पर पीसीएफ का 47 लाख 14 हजार3 सौ 74 रुपये बकाया है। कई बार नोटिस और वारंट जारी होने के बाद भी इसका भुगतान नही किया गया। इनकी जमीन को कुर्क कर लिया गया है। इसी तरह सराय बलुआ स्थित राधे कृष्ण राइस मिल 40 लाख 98 हजार 9 सौ 33 का बकाया है। इनको भी राजस्व विभाग की ओर से कई बार नोटिस दिया गया। लेकिन वह नोटिस को नजरंदाज करते रहे। एसडीएम अनुपम मिश्रा के निर्देश पर इन दोनों राइस मिल मालिकों के हिस्से की जमीन आगामी 16 अप्रैल को नीलाम की जाएगी। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा। राजस्व वसूली में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जाएगी।

Previous article बच्चों को शिक्षा के साथ दे बेहतर संस्कार:एमएलसी
Next article गोल्ड मेडलिस्ट और इंस्पायर अवार्ड से चयनित छात्रों का सम्मान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page