Home क्राइम पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा लापरवाही

पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा लापरवाही

0
पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा लापरवाही

पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा लापरवाही

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में बीते चार दिन पूर्व दबंगों ने पिता पुत्री सहित तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के पांच दिन बाद भी पीड़ित का मुकदमा दर्ज नही हुआ। उल्टे पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच की मांग किया है।
धरहरा गांव में पांच दिन पूर्व बीते 21 मार्च को 45 वर्षीय पंचम चौहान अपने खेत मे पाइप से पानी ले जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पंचम की पाईप को तोड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौच देने लगा। अभी पंचम चौहान कुछ समझ पाते तबतक दबंग अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमे पंचम का सिर फट गया साथ ही हाथ पर भी गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुची पंचम की पत्नी इंद्रावती (42) पुत्री पालक (21) और कली (19) को भी दबंगो ने बुरी तरह पीटा। घायल परिजनों के साथ पांच दिनों से कोतवाली का चक्कर लगा रहे है। लेकिन उनका मुकदमा नही लिखा जा रहा है। जबकि आरोपी की तहरीर पर पीड़ितों के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जबकि पीड़ित के पास मेडिकल रिपोर्ट सहित आज भी चोट के निशान मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।

Previous article दृष्टि बाधित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर लगायी गुहार
Next article ईद के दिन सड़क पर नही पढ़ा जाएगा नमाज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page