Home अध्यात्म ईद के दिन सड़क पर नही पढ़ा जाएगा नमाज

ईद के दिन सड़क पर नही पढ़ा जाएगा नमाज

0
ईद के दिन सड़क पर नही पढ़ा जाएगा नमाज
ईद के दिन सड़क पर नही पढ़ा जाएगा नमाज

नवरात्र में रात 10 बजे के बाद नही बजेगा डीजे

कोतवाली में डिप्टी एसपी रघुराज व्यापारी और नमाजियों के साथ चर्चा करते हुए

सकलडीहा। कोतवाली परिसर में बुधवार को सीओ रघुराज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमे दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीओ ने ईद और नवरात्र को लेकर शासन द्वारा जारी निर्देशो से सभी को अवगत कराया और इसे सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
आगामी दिनों में ईद और नवरात्र आने वाला है। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। बुधबार को बैठक में सीओ रघुराज ने कहा कि ईद पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करें। सख्या बढ़ने पर शिफ्ट वार नमाज पढ़े। लेकिन सड़क पर नमाज अदा नही होनी चहिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि जितने भी सुअर बाड़े है।नमाज के समय उसमें ताले बंद किया जाएगा।इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जानकारी ली। सीओ ने कहा कि नवरात्र पर डीजे कम साउंड पर बजेगा। वही रात 10 बजे के बाद उसको बंद कर दिया जाएगा।साथ ही उन्होंने किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। कहा कि उस दिन चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। शांति व्यस्था में खलल डालने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल, त्रिवेणी तिवारी,शिवकुमार यादव, दिनेश राम,प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ,व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी,उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,अफ्ताव आलम,शेरू,डॉ0 अकबर,रोजन अली,इफ्तिखार नाजिम ,डब्लू गुप्ता,बबलू गुप्ता,सहित बड़ी सख्या में लोग रहे।

Previous article पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा लापरवाही
Next article 80 शराबियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page