Home अध्यात्म सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर को मिलेगी नई पहचान

सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर को मिलेगी नई पहचान

0
सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर को मिलेगी नई पहचान

प्राचीन शिव सरोवर को मिलेगी नई पहचान

सकलडीहा में अमृत सरोवर का होगा निर्माण पाथवे और हाईमास्ट लाइट से होगा सुसज्जित

सकलडीहा। कस्बा के टिमिलपुर में प्राचीन शिव सरोवर अब नए रूप में नजर आएगा गुरुवार को सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह व विकासखंड अधिकारी विजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे ने शिव सरोवर का निरीक्षण किया।वही सरोवर के समीप दर्जनों देवी, देवताओं के मंदिर स्थापित भी हैं।यह सरोवर दर्जनों गांव के बीचो बीच कस्बे के स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक स्थल है।जो लोगो के बीच काफी महत्व रखता है।यही नहीं वर्ष के वार्षिक त्योहार के साथ हर पारम्परिक त्योहार व जैसे डाला छठ,जूतियां,जन्माष्टमी,दुर्गा पूजा, विश्वकर्मा पूजा,शिव पूजा,श्राद्ध जैसे अनेक धार्मिक कार्य व पूजा भी किए जाते हैं। वही वर्ष के दोनों नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की नौ रूपों की भव्य झांकी भी निकली जाती है ।व साथ में रामलीला का भी हर वर्ष आयोजन किया जाता है।जिसके कारण सकलडीहा विकासखंड के दर्जनों गांव से लोग इकठ्ठा होते है और पूजा सहित रामलीला में भाग लेते है।जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों से सकलडीहा शिव सरोवर के सुंदरीकरण को लेकर कस्बे के ग्रामीण व मंदिर पुजारी ने उच्च अधिकारी से लेकर बड़े-बड़े नेताओं से इसकी शिकायत की परंतु सुंदरीकरण के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति होता रहा है।जब की विगत कुछ माह पूर्व सकलडीहा विकासखंड अधिकारी के दिशा निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडे की देखरेख में दर्जनों सफाई कर्मी के साथ शिव सरोवर का साफ सफाई भी कराया गया था।साथ ही आसपास के निवास कर रहे ग्रामीणों को भी निर्देशित किया गया कि सफाई के बाद किसी तरह के कूड़ा करकट या गंदगी न फैलाये अगर गंदगी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।लाख कवायद के बाद भी आसपास के लोग सरोवर में कूड़े कचरे डालकर शिव सरोवर को प्रदूषित कर दिया करते हैं।जिसके कारण शिव सरोवर का जल नीला व गंदा होने के बाद काफी दुर्गंध देता है। वही कस्बे की ब्रती महिलाये व अन्य ग्रामीण प्रतिदिन शिव मंदिर व सरोवर के पास दर्जनों देवी देवताओं की पूजा के लिए जाया करते है।व तरह तरह की इस सरोवर को लेकर चर्चायें किया करते है।वही इस सरोवर को देखकर काफी नाराजगी भी जताते हैं।वही गुरुवार को सकलडीहा विकासखंड अधिकारी एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ,सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने इस अमृत सरोवर को अब एक नया रूप देकर विकसित करने का निर्णय लिया है। वही ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि इस शिव सरोवर की सफाई के बाद सरोवर के चारो तरफ हाईमास्ट लाइट के साथ सरोवर के किनारे किनारे ग्रामीणों के बैठने के लिए सुंदर पत्थर के ब्रेंच भी लगाए जाएंगे।अब यह नए प्रोजेक्ट के तहत सरोवर के चारों ओर पाथवे बनेगा साथ ही हाईमास्ट के साथ किनारे किनारे हरे भरे पेड़ पौधे व सुगंधित पौधों को भी लगाया जाएगा।

इनसेट

सकलडीहा कस्बेवासियो में हर्ष गुरुवार को इस सुंदरीकरण व हाईमास्ट,बैठने के लिए सुविधा साथ ही हरे भरे पेड़ की खबर सुनकर ग्रामीणों सहित कस्बे के पुजारी व प्रति दिन मंदिर पर आने जाने व पूजा पाठ करने वाले लोगो मे काफी खुशी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page