Home क्राइम चेकिंग के दौरान 1 डीसीएम व 2 मैजिक वाहन से कुल 16 गोवंश बरामद  4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान 1 डीसीएम व 2 मैजिक वाहन से कुल 16 गोवंश बरामद  4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

0
चेकिंग के दौरान 1 डीसीएम व 2 मैजिक वाहन से कुल 16 गोवंश बरामद  4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान 1 डीसीएम व 2 मैजिक वाहन से कुल 16 राशि गोवंश बरामद 4 शातिर तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद के रास्ते गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा 1 डीसीएम वाहन व 2 मैजिक वाहन से कुल 16 राशि गोवंश बरामद करते हुए 4 शातिर तस्करो को भी गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सैयदराजा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

1-दिनांक 27.03.2025 को उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एनएच 02 हाइवे पर नौबतपुर के पास खालसा ढाबा पर वाहन की चेकिंग के दौरान 01 डीसीएम वाहन से कुल 14 राशि गोवंशों की बरामदगी करते हुए कुल 02 शातिर गौ तस्करो को गिरफ्तार किया गया। डीसीएम में लगे नम्बर प्लेट UP63BT0846 को चेक किया गया तो वाहन के चेचिस नम्बर से अलग पाया गया। चेचिस नम्बर के आधार पर चेक किया गया तो वाहन नम्बर UP63BT0208 पाया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 065/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 318,319 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 शिवपाल सिंह पता निवासी ग्राम-समस्तपुर थाना हथिगांवा जनपद प्रतापगढ।
2. पारसनाथ यादव पुत्र केदारनाथ यादव यादव निवासी ग्राम धनीदरबपुर थाना पंवारा जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 065/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 318,319 बीएनएस थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
वीरेन्द्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी ग्राम समस्तपुर थाना हथिगवाँ जिला प्रतापगढ़
1.मु.अ.सं. 50/2017 धारा 3/5ए/8 गोवध व 11 पशु क्रुरता थाना रामनगर जिला वाराणसी
2.मु.स. 51/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामनगर जिला वाराणसी
3.मु.अ.सं. 763/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध व 120 बी भा.द.वि. थाना लंका वाराणसी
4.मु.अ.सं. 02/2025 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि थान हथिगवाँ जिला प्रतापगढ

बरामदगी का विवरण-
1.01 डीसीएम वाहन (यूपी 63 बीटी 0208)
2.दो मोबाइल फोन
3.14 राशि गोवंश।

गिरफ्तारी व बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण-
उप निरीक्षक- दिनेश कुमार सिंह थाना सैयदराजा चन्दौली।
का0 गुंजन तिवारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
का0 सन्तोष कुमार थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

2- दिनांक 27.03.2025 को उ0नि0 राम प्यारे चौधरी मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एनएच 02 हाइवे पर नौबतपुर तिराहे से 100 मीटर आगे उत्तरी लेन पर चेकिंग के दौरान 02 मैजिक वाहन से कुल 02 राशि गोवंशों की बरामदगी करते हुए कुल 02 शातिर गौ तस्करो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 064/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता-
1-जितेन्द्र यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम-महगांव मडई पर थाना बलुआ जनपद चन्दौली (वाहन चालक यूपी 67 बीटी 2635)।
2-शैलेन्द्र कुमार यादव पुत्र बेचन सिंह यादव निवासी ग्राम-महादेवा अमिलाई थाना बलुआ जनपद चन्दौली (वाहन चालक यू पी 67 बीटी 1525)।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 064/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।

बरामदगी विवरण-
1- 02 मैजिक वाहन (UP67BT2635 व UP67BT1525)
2- 02 राशि गोवंश
3- 02 मोबाइल फोन

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 राम प्यारे चौधरी
हे0का0 गोविन्द सिंह
हे0का0 शिव शंकर बिन्द
का0 अनन्त राय।

Previous article सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर को मिलेगी नई पहचान
Next article पुलिस अधीक्षक चन्दौली जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page