Home चंदौली नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर ही देने लगा मारने पीटने की धमकी

नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर ही देने लगा मारने पीटने की धमकी

0
नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर ही देने लगा मारने पीटने की धमकी

नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर ही देने लगा मारने पीटने की धमकी

दुल्हन ने शादी से किया इनकार बैरंग शादी के लौटी बारात ।

सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर में बीती रात में एक बारात गई हुई थी बारात में दूल्हे संग पिता व बारातियों ने जमकर पहले शराब सेवन किया फिर डीजे पर नाचने को लेकर आपस में भिड़ गए ।वहीं झगड़े को देख कर घराती व कुछ समझदार बरातीयो ने बीच बचाव करने लगे वही जब घराती बारातियों को समझाने लगे इसी दौरान घरातियों और बारातियों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लात घूसों से वार करने लगे इसी दौरान किसी ने चौकी पुलिस और पिआरबी को फोन कर दिया मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया।वही धीरे धीरे मामला किसी तरह शांत हुआ और दूल्हा स्टेज पर पहुंचा स्टेज की रस्म चल ही रही थी कि नशे में धूत दूल्हे ने बगल में बैठी दुल्हन को घर पहुंचने के बाद मारपीट की घटना का बदला लेने की बात कर डाली दूल्हे द्वारा कही गई बात को दुल्हन ने तुरंत अपने पिता से बताया तो पिता ने बारातियों से कहा कि जो लड़का अपने ही शादी में शराब पीकर नशे में चूर है और मारने पीटने की धमकी दे रहा है भला वह मेरी लड़की को क्या सही से रखेगा इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी होने लगी शादी को लेकर पिता का काफी मान मनौवल होने लगा परंतु शादी न करने की जिद पर अड़े पिता ने एक न सुनी आखिरकार बिना शादी किए ही बारात बैरंग वापस लौट आई। इस बाबत पूछे जाने पर सकलडीहा प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि शादी में विवाद की घटना को लेकर जानकारी प्राप्त हुई है।दोनों पक्षों की तरफ से कोई भी तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है।शेष किसी तरह की तहरीर मिलने पर जांच के दौरान कार्यवाई की जाएगी।

Previous article दिव्यांगजनों को दुकान खोलने के लिये बीस हजार तक अनुदान
Next article दलित और असहाय गरीब बच्चों को वितरण किया शिक्षण सामाग्री
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page