Home क्राइम सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मौत साथी घायल

सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मौत साथी घायल

0
सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मौत साथी घायल

सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी ठेकेदार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मौत साथी घायल

सकलडीहा ।चंदौली बुधवार को देर शाम में ढोडिया गांव के समीप कमालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार में आमने-सामने बाइक की टक्कर हो जाने से चालक व बाइक सवार गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए।व दूसरा बाइक सवार मौके का फायदा देख घटना स्थल से फरार हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने तत्काल दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार दोनों घायल कमालपुर कस्बा निवासी सुरेंद्र कुमार जायसवाल 68 पुत्र शिवशंकर प्रसाद व साथ में सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ बुलेटन 38 पुत्र राजनारायण यादव दोनों घायल हो गए।वही चिकित्सक डॉ0 बीके प्रसाद ने बताया गया कि सीएचसी पर पहुंचते ही सुरेंद्र कुमार जायसवाल की मौत हो चुकी थी व साथी सुरेंद्र कुमार यादव उर्फ बुलेटन का बाया हाथ बुरी तरह टूट गया था।जिसे इलाज के दौरान जिलाअस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।वही सुरेंद्र कुमार जायसवाल को पुलिस रिपोर्ट कार्यवाई के बाद पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया।इस दौरान परिजनों ने बताया कि मृतक सुरेन्द्र जायसवाल विगत कई वर्षों से पीडब्लूडी में जुड़ कर कार्य करते थे व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे है।बुद्धवार को अपने किसी निजी कार्य से चन्दौली जिलापंचायत गए हुए थे।वही लौटते समय किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई है जहाँ इनकी मौत हो गई है।इस सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया परिवार में पत्नी उषा देवी,राज उर्फ गोलू सहित अन्य का रोरो कर बुरा हाल था।

इनसेट

गुरुवार को सुबह गार्ड ऑफ ऑनर के बाद परिजनों ने शव को वाराणसी के मणिकनका में दज संस्कार कर दिया।

Previous article सकलडीहा क़स्बा सहित रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग वर्षो से जर्जर
Next article फर्मासिस्ट के निधन पर डाक्टरों ने जताया शोक
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page