Home क्राइम घर लौटते समय सफाई कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम

घर लौटते समय सफाई कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम

0
घर लौटते समय सफाई कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम
घर लौटते समय सफाई कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम

डीपीआरओ अधिकारियों के साथ घर पहुंचकर परिजनों को दिया सांत्वना

फरसंड मोहनपुर सफाई कर्मी के घर पहुंचकर परिजनों को सहयोग प्रदान करते हुए

सकलडीहा। तहसील मुख्यालय के नागेपुर गांव सभा में तैनात सफाई कर्मी 42 वर्षीय कैलाश प्रसाद मंगलवार को देर शाम काम से लौटकर घर पहुंचते ही मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बलुआ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को पहुंचे डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने परिजनों को बीस हजार की आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
फसरसंड मोहनपुर 42 वर्षीय कैलाश प्रसाद तहसील मुख्यालय के नागेपुर गांव में तैनात थे। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक गांव में साफ सफाई कार्य में जुटे हुए थे। शाम चार बजे के बाद साइकिल से घर पहुंचे। खाना खाने के बाद अचानक सीने में तेज दर्द होने पर अचेत होकर गिर पड़े। आनन फानन में परिजन डाक्टर के पास ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को सुबह बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया। सूचना पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा घर पहुंचकर परिजनों को ढ़ाढस देते हुए बीस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किया। परिवार को हर संभव मदद का भरोशा दिया। सफाई कर्मी के निधन पर पत्नी उमा देवी, पुत्री विधि और निधि पुत्र विद्यासागर और विष्णु कुमार का रोते रोते बुरा हाल था। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, लल्लन राय, जितेन्द्र कुमार,संतोष कुमार,शमशेर, उमाकांत यादव,सुदर्शन सहित अन्य पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

Previous article एआरपी का परिणाम घोषित नहीं होने पर अभ्यर्थी परेशान
Next article पुलिया और सड़क निर्माण के कारण सकलडीहा में लगा भीषण जाम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page