Home चंदौली रोस्टर पर गांवो में सचिव जनसमस्याओं का करेंगे निस्तारण

रोस्टर पर गांवो में सचिव जनसमस्याओं का करेंगे निस्तारण

0
रोस्टर पर गांवो में सचिव जनसमस्याओं का करेंगे निस्तारण
रोस्टर पर गांवो में सचिव जनसमस्याओं का करेंगे निस्तारण
ग्रामीणों को ब्लाक का चक्कर लगाने से मिलेगी छुटकारा

सचिवों की लाइव लोकेशन के साथ वीडियों कॉलिंग के माध्यम से होगी निगरानी

सकलडीहा। विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर सचिवों को अब रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित रहना होगा। शुक्रवार को बीडीओ की निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने सचिवों का रोस्टर जारी किया है। इससे ग्रामीणों को पंचायत भवन पर ही समस्या का निस्तारण कराया जायेगा।
जिलाधिकारी की सख्त निर्देश पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने रोस्टर जारी करते हुए निर्देशों का पालन कराने में जुट गये है। वीडियो कॉल के माध्यम से सचिवों की उपस्थिति की जांच किया। साथ ही लाइव लोकेशन के जरिए भी सचिवों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। विकासखंड के नोटिस बोर्ड पर सचिवों का रोस्टर लगाया गया है। जिससे ग्रामीण जान सकें कि उन्हें कब किस सचिव से मिलना है। सचिवों को अब गांव में रहकर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। वे डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही उन्हें विकासखंड मुख्यालय जाने की अनुमति होगी। इस नई व्यवस्था से ग्रामीणों को सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि गांवों में रोस्टर के अनुसार सचिवों की तैनाती किया गया है। जहां ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

Previous article पुलिया में मिट्टी गिराते समय जल निगम की टूटी पाइप आपूर्ति ठप
Next article विजलेंस और बिजलीं विभाग की छापेमारी में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page