Home चंदौली सकलडीहा में कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी

सकलडीहा में कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी

0
सकलडीहा में कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी
सकलडीहा में कार्यदायी संस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी

सकलडीहा में पुलिया निर्माण नही कराये जाने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ डीएम को पत्रक देते किसान नेता

सकलडीहा। सकलडीहा में फोरलेन बनाने वाली कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ व्यापारियों के साथ विभिन्न संगठन के नेताओं में आक्रोश पनपने लगा है। शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर डीएम को पत्रक देकर समस्या का निस्तारण कराये जाने की मांग किया है। चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होनेपर आगामी 29 को सकलडीहा में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने आरोप लगाया कि सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर लम्बे समय से जलभरॉव की समस्या से व्यापारी और राहगीद जूझ रहे है। तहसील और स्कूल आने जाने वाले छात्र और अधिवक्ता परेशान है। फेसुड़ा गांव में सकलडीहा सैयदराजा मार्ग पर बनी पुलिया कई वर्षो से जर्जर है। सकलडीहा कमालपुर के लिंक मार्ग उकनीबीरम राय से दुदौली होते हुए सकलडीहा रेलवे स्टेशन जानी वाली मार्ग वर्षो से जर्जर है। इसके अलावा धरहरा मड़ई होते हुए अमावल जाने वाली मार्ग लम्बे समय से सड़क का नींव तक नहीं रखा गया है। इसके बाद भी प्रशासन अनजान बना हुआ है। जबकि प्रदेश सरकार सभी लिंक मार्ग और जर्जर मार्गो को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग और कार्यदायी संस्था के अधिकारी समस्याओं को लेकर अनजान बने हुए है। डीएम से मिलकर सकलडीहा कस्बा की सड़क और नाला निर्माण कराये जाने और डाकघर के समीप पुलिया निर्माण की मांग उठाया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर 29 जून को सकलडीहा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया। डीएम ने उचित सहयोग का भरोशा दिया।

Previous article चौड़ीकरण में उजाड़े गये गरीबों को आवासी सुविधा मुहैया कराये  प्रशासन
Next article आकाशीय बिजली से मजदूर सहित दो भैस की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page