Home क्राइम ट्रेन से गिरकर बिहार के आरा जिले के युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर बिहार के आरा जिले के युवक की मौत

0
ट्रेन से गिरकर बिहार के आरा जिले के युवक की मौत
ट्रेन से गिरकर बिहार के आरा जिले के युवक की मौत

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बहरवानी गांव के पास शनिवार को सुबह पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेल रूट पर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नईबाजार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान बिहार के आरा भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के कौरवडीह गांव निवासी 18 वर्षीय आकाश पासवान के रूप में हुई है।
आकाश कुछ दिन पहले रोजगार की तलाश में घर से निकला था। पुलिस के अनुसार किसी ट्रेन में यात्रा के दौरान वह गिर गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा और पुलिस को सूचना दी। नई बाजार चौकी प्रभारी विजय राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सकलडीहा कोतवाली पहुंच गए हैं। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

Previous article कॉलेज में प्रवेश के लिये गरीब छात्राओं का किया मदद
Next article सड़क पर जलभरॉव और सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन आज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page