Home चंदौली इंटर कालेज मैदान हुआ भारी जलजमाव से छात्र को परेशानी

इंटर कालेज मैदान हुआ भारी जलजमाव से छात्र को परेशानी

0
इंटर कालेज मैदान हुआ भारी जलजमाव से छात्र को परेशानी
इंटर कालेज मैदान हुआ भारी जलजमाव से छात्र को परेशानी

सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान बरसात के पानी से हुआ जलमग्न

सकलडीहा। इंटर कालेज मैदान बरसात के पानी से पूरी तरह लबालब भर गया है। मैदान में पानी भरे होने से खिलाड़ियों सहित छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ एनसीसी कैडेट का भी कार्य बाधित है। मैदान से जलनिकासी की मांग को लेकर भाकपा माले और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारी धरने पर बैठे है। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी जलनिकासी की व्यवस्था नही हुई। जिससे लोगो मे भारी रोष है।
सकलडीहा इंटर कालेज के मैदान क्षेत्र का प्रमुख और काफी बड़ा मैदान है। इसपर आसपास गांवो के लोग सुबह,शाम टहलने आते है। इसके साथ ही खेल प्रेमी यहा क्रिकेट सहित अन्य खेल खेलते है। एनसीसी कैडेट यहा विभिन्न अभ्यास करते है। लेकिन पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से खेल मैदान पूरी तरह पानी से भरा हुआ। इससे लोगो मे भारी आक्रोश है। विभिन्न संगठन जल निकासी की मांग को लेकर धरने पर बैठा है। इसके साथ ही कस्बा के ब्यापारी भी कई बार पत्रक देर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग कर चुके है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पहल नही किया गया। लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द जल निकासी की व्यस्था नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Previous article स्टेशन मार्ग पर जलभरॉव पर पौध रोपण कर विरोध जताते
Next article चोरी की घटना से परिवार के लोग परेशान और सदमे में
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page