Home क्राइम शराब ठेका के समीप कुंआ में गिरकर राजगिर मिस्त्री की मौत

शराब ठेका के समीप कुंआ में गिरकर राजगिर मिस्त्री की मौत

0
शराब ठेका के समीप कुंआ में गिरकर राजगिर मिस्त्री की मौत
शराब ठेका के समीप कुंआ में गिरकर राजगिर मिस्त्री की मौत

विशुनपुरा गांव में काम करके लौट रहे थे घर कुंआ पर बैठकर कर रहे थे आराम

ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी कुंआ से नही निकल पाया राजगिर मिस्त्री

ईटवा गांव के कुआ के समीप कोतवाली पुलिस शव का शिनाख्त में जुटी

सकलडीहा। ईटवा गांव के शराब ठेके के समीप खुला कुंआ में गिरकर 58 वर्षीय दयाराजभर राजगिर मिस्त्री की मौत होगयी। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने काफी प्रयास किया। लेकिन निकाल नहीं पाये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेक्स्यू करके शव को बाहर निकाला। परिजनों की तहरीर पर शव को जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सकलडीहा कस्बा के बसीटन राजभर के पुत्र दया राजभर राजगिर मिस्त्री है। 58 वर्षीय दयाराजभर विशुनपुरा गांव में काम करके घर लौट रहे थे। ईटवा गांव के समीप एक खुला कुंआ की जगत पर बैठकर आराम कर रहे थे। अचानक नींद की झपकी लगने पर कुंआ में गिरगये। आसपास के दुकानदारों ने झटपट रस्सी डालकर निकालने का प्रयास किया। दो बार ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया लेकिन रस्सी से हाथ से सरक जाने पर कुंआ में गिरकर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने रेक्स्यू करके शव को किसी तरह बाहर निकाला। घटना की जानकारी होने पर पत्नी सालती देवी पुत्र नटवर,धर्मेन्द्र प्यारे और बेटी सविता का रोते रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। इस बाबत कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय ने बताया कि शव का शिनाख्त हो गया है। परिजनों की तहरीर पर शव को पीएम के लिये भेजा गया है।
इनसेट में……
खुला कुंआ की जगत में तीन बार गिर चुके है ग्रामीण
ईटवा गांव के शराब ठेके के समीप खुला कुंआ में अब तक तीन लोग गिर चुके है। पूर्व में ईटवा गांव का एक युवक और सकलडीहा कस्बा के दुकानदार भी गिर चुके थे। ग्रामीणों के प्रसास से दोनों को जिंदा बाहर निकाला गया था। लेकिन इस बार दया राजभर को ग्रामीण बचा नही पाये। ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि काश ग्राम सभा की ओर से कुंआ पर लोहे की जाली लगा होता तो बच जाती जान।
चिकना दुकान होने के कारण लगती है भीड़
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब ठेका के समीप चिकना दुकानें होने के कारण लोग शराब लेकर आसपास बैठ जाते है। अक्सर दुर्घटना और मारपीट की घटनाये होती है। पूर्व में तत्कालीन इंस्पेक्टर विमलेश मौर्या ने शराब ठेका के समीप सभी चिकना दुकानों को बंद करा दिया था। पुन:खुलने से आये दिन दुर्घटना और मारपीट की घटना होती है।

Previous article निःशुल्क ह्रदय चिकित्सा शिविर में सैकड़ो मरीजो को मिला लाभ
Next article सीएम से मिलने जा रहे आन्दोलनकारियों को प्रशासन ने रोका
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page