Home चंदौली बैंक बकायेदार की तहसील प्रशासन ने जमीन किया कुर्क

बैंक बकायेदार की तहसील प्रशासन ने जमीन किया कुर्क

0
बैंक बकायेदार की तहसील प्रशासन ने जमीन किया कुर्क
बैंक बकायेदार की तहसील प्रशासन ने जमीन किया कुर्क

सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर विविध कर के बकायेदारों से वसूली को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर के निर्देश पर तहसीलदार ने एक बकायेदार की जमीन कुर्क करने का निर्देश दिया है। विभागीय कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मची हुई है। बकाया एक माह में जमा नही करने पर उक्त भूमि की निलामी कराया जायेगा। बीते दिनों 6 बकायेदारों की जमीन कुर्क किया गया था।
कैली गांव निवासी राजकुमार पर बैंक का 4 लाख 98हजार 658 व अन्य बकाया है। इस रकम को चुकता न करने पर बैंक ने आरसी जारी कर दिया गया। जिसपर तहसील प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई शुरू किया। क्ष्रेत्रीय अमीन की ओर से कई बार नोटिस दिया गया। लेकिन बकाएदार ने पैसा नही दिया। तब वारंट जारी किया गया। इसके बाद बकाएदार फरार हो गया। जिसपर बकाएदार की कैली मौजा में स्थित चार आराजी नम्बर की रकबा 0.596 में वैधानिक अंश को कुर्क कर लिया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कुर्क जमीन को एक महीने बाद नीलाम किया जायेगा। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,संग्रह विभाग से रोहित सिंह,बिहारी यादव,उमाशंकर सिंह सहित अन्य रहे।

Previous article सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी ने सुनी समस्या
Next article सकलडीहा से डाक बंम सहित कावरियों का जत्था बोल बंम रवाना
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page