चार दिनो से जल निगम की टूटी पाइप का नहीं जोड़ा गया कनेक्शन
पेयजल आपूर्ति शुरू होते ही सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी
सकलडीहा। फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बा सहित आधा दर्जन गांवों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ा हुआ है। पच्चास हजार लोग सुबह शाम पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप कनेक्शन नही जोड़े जाने से पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी जिला और तहसील स्तरीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है।
टिमिलपुर में जल निगम की तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, तेन्दुईपुर,टिमिलपुर,नागेपुर,सि