Home चंदौली सकलडीहा में कीचड़ युक्त मार्ग पर पैदल चलना हुआ दूभर

सकलडीहा में कीचड़ युक्त मार्ग पर पैदल चलना हुआ दूभर

0
सकलडीहा में कीचड़ युक्त मार्ग पर पैदल चलना हुआ दूभर
सकलडीहा में कीचड़ युक्त मार्ग पर पैदल चलना हुआ दूभर

दुकानों के सामने जमा मिटटी का सिल्ट व बरसात का पानी

सकलडीहा। टिमिलपुर बनवासी बस्ती से लेकर सकलडीहा सघन तिराहे तक फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क खोदकर छोड़ दिये जाने से बरसात के कारण कीचड़ युक्त मार्ग में तब्दील होगया है। जिस पर सुबह शाम आने जाने वाले पैदल राहगीर और बाइक सवार लोग परेशान है। दुकानों के सामने से मिट्टी का सिल्ट हटाये नही जाने से कारोबार प्रभावित होगया है। व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की मनमानी को लेकर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा सघन तिराहे से लेकर चहनिया और सैदपुर तक फोरलेन सड़क बनाने में कार्यदायी संस्था ने तेजी दिखाया। लेकिन तीन साल से अधिक समय होगया है। इसके बाद भी टिमिलपुर से सघन तिराहा तक 800 मीटर सड़क और नाला निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जगह जगह नाला और पुलिया निर्माण अधूरा है। वही सड़क जगह जगह खोदकर मिट्टी दुकानों के सामने और बीच सड़क पर छोड़ दिया गया है। बरसात के कारण सड़क कीचड़ मार्ग के रूप में तब्दील होगया है। सुबह शाम पैदल आने जाने वाले राहगीर और बाइक सवार स्लीप खाकर गिर रहे है। दुकानों के सामने कई दिनों से कीचड़ और मिट्टी का ढेर होने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। सड़क के बीचों बीच मिट्टी का ढ़ेर रखने के कारण जाम की समस्या बनी हुई है।

Previous article जाम की समस्या को लेकर परेशान है राहगीर और स्कूली बच्चे
Next article पेयजल समस्या को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page