Home अध्यात्म शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का किया दर्शन पूजन

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का किया दर्शन पूजन

0
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का किया दर्शन पूजन
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा देवी का किया दर्शन पूजन

दुर्गा माता मंदिर पर आरती पूजन करती महिलायें,माँ चंद्रघंटा की निकली झांकी

सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर और काली माता मंदिर पर शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुद्धवार को मां चंद्रघंटा देवी की झांकी सजायी गयी। शाम 6 बजे से पट खुलते ही भक्तजनों का रेला लगा रहा।आरती में महिला सहित ग्रामीणों ने मां की जयकारा लगाते रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से देर रात तक भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के समीप भजन कीर्तन का लोग आनंद लेते रहे। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर नवरात्र में नौ दिवसीय भव्य झांकी का आयोजन किया जाता है। कस्बा स्थित टिमिलपुर में मां दुर्गा मंदिर पर दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा देवी की भव्य झांकी सजायी गयी। इसके अलावा नागेपुर दुर्गा माता मंदिर,सकलडीहा और नागेपुर कस्बा की काली माता मंदिर और सम्मे माता मंदिर पर माता रानी की भव्य झांकी सजायी गयी। देखने के लिये सकलडीहा,नागेपुर,टिमिलपुर, तेन्दुई,सिरोहुपुर,ईटवा, खड़ेहरा,दुर्गापुर,खड़ेहरा,विशनपुरा,पदुमनाथपुर,ओड़वली, तेनुवट आदि दर्जनों गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने दर्शन पूजन के लिये सुबह से मंदिर पर दर्शन पूजन में जुटी रही। वरिष्ठ पुजारी विनीत चंद्र पांडेय ने बताया कि नवरात्र में मां की नौ दिन आरती पूजन करने से घर की सारी बाधाये दूर होती है।घर मे खुशहाली व रोजगार व्यापार में विकास होता है । देर शाम तक मंदिर पर समिति पदाधिकारियेां की ओर से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लालचंद सेंठ,पवन वर्मा,नंदन सोनी,संत चौरसिया,काशी जायसवाल,राजू जायसवाल,पुजारी दिलीप मिश्रा,बाशु सोनी,बबलू रस्तोगी,सोनू,महेन्द्र यादव,टुनटुन राजभर,महेंद्र,काशू,बिहारी सोनकर,अभिषेक जायसवाल,रविशेखर सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page