Home चंदौली फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के चक्कर में युवा पीढी हो रही गुमराह

फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के चक्कर में युवा पीढी हो रही गुमराह

0
फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के चक्कर में युवा पीढी हो रही गुमराह
फेसबुक और इंस्ट्राग्राम के चक्कर में युवा पीढी हो रही गुमराहसकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्राओं को साइब्रर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए अधिकारी
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम और साइबर जागरूकता की संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय और चंदौली जनपद की साइबर क्राइम टीम ने किया। इस दौरान छात्राओं को साइबर क्राइम और सोशल मिडिया से होने वाली नुकसान और अपमान के प्रति जागरूक किया।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि भारत की हर महिलायें देश की मान सम्मान और अभिमान है। भारत की संस्कृति और सभ्यता पूरे देश में एक मिशाल है। लेकिन पश्चिमी सभ्यता के कारण आज के युवा पीढ़ी सोशल मिडिया पर फेसबुक और इंस्ट्राग्राम में रील बनाने के चक्कर में गुमराह हो रहे है। इससे भारत की संस्कृति को चोंट पहुंच रहा है। वही साइबर क्राइम के प्रभारी केपी सिंह ने छात्रों को सोशल मिडिया से दूर रहते हुए भारतीय संस्कृति और सनातनी परंपरा को मजबूत बनाये रखने की अपील किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल आवश्यकता बन गयी है। लेकिन इसका अनावश्यक उपयोग करने से बचे। सोशल मिडिया के कारण परिवार और रिश्तों में दरारे बढ़ गयी है। इंटरनेट का उपयोग शिक्षा और सामाजिक कुरूतियों केा दूर करने के लिये करे। अंत में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत विभिन्न नंबरों की जानकारी दिया। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव,डॉ. सीता मिश्रा,प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव, योगेन्द्र तिवारी,अंकिता, संतोष यादव,डा.वंदना मिश्रा,डा.अजय यादव,यज्ञनाथ पांडेय,प्रोफेसर महेन्द्र प्रताप सिंह,प्रोफेसर विजेन्द्र सिंह सहित अन्य रहे।

Previous article टिमिलपुर की प्राचीन सरोवर में घासफूस होने पर बदबूदार हुई पानी,सड़न
Next article 104 दिनों से भाकपा माले का तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना जारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page