Home चंदौली छात्रों के शुरूआती कठिन परिश्रम से संवरता है भविष्य- चेयरमैन

छात्रों के शुरूआती कठिन परिश्रम से संवरता है भविष्य- चेयरमैन

0
छात्रों के शुरूआती कठिन परिश्रम से संवरता है भविष्य- चेयरमैन



सकलडीहा। बृजनन्दनी कांवेंट स्कूल सकलडीहा भोजापुर में रविवार को इंटर के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन 11वीं के छात्रों की ओर से किया गया। इस मौके पर छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अतिथि चेयरमैन बिरजू प्रसाद अग्रहरि व नन्दनी अग्रहरि, निदेशक डॉ अखिलेश अग्रहरि व अंजलि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
चेयरमैन श्री अग्रहरि ने कहा कि समाज में ख़ुद को स्थापित करने के लिए हर इंसान को पूरी ईमानदारी एवं लगन से अपने कार्यों को सम्पादित करने की ज़रूरत है। कठिन परिश्रम से ही भविष्य बनते हैं। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। आपके लगन और मेहनत से ही इसे पा पाना सम्भव है। और आपकी सफलता ही समाज में कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करती है। अतिथि डॉ एन पी सिंह एवं दीपानीता चक्रवर्ती ने शिक्षा पर बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि गुरु का सम्मान समाज में हमेशा सबसे ऊंचा रहा है और अच्छे शिक्षक आपको सजा संवार रहे हैं, आपका रिजल्ट सिर्फ आपका नहीं अपितु आपके शिक्षक का भी होता है। शिक्षक आपमें देश का एक अच्छा भविष्य देखता है और उसके लिए मेहनत करता है।
विद्यालय के निदेशक डा० अखिलेश अग्रहरी ने छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप अपने हुनर से ख़ुद को ऐसे स्थापित करें कि जहाँ आप जायें दुनिया पलकें बिछाए दोनों हाथों को खोलकर आपका स्वागत करे। जो आप हासिल करते हैं वो सिर्फ़ आपका ही रिज़ल्ट नहीं होता, अपितु आपसे जुड़े उन सारे लोगों का होता है जिन्होंने आपको सवारने के लिए कार्य किया है। आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन आपसे जुड़े हर इंसान को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विदाई में  सबके मन को मोहा तो वहीं दूसरी सभी लोग भावुक हो गये।बच्चों का विद्यालय के प्रति भाव, और विद्यालय से जाने का दर्द उनके उद्गार उद्बोधनों में दिख जा रहा था।विशिष्ट अतिथि  दीपानिता चक्रवर्ती व डा एन पी  सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे आने वाली परीक्षा में सफलता पाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल अविनाश मिश्रा, विनोद यादव, चंदन पांडेय, चंद्रेश पांडेय, राहुल सैनी, शबाना अथहर, वीना अग्रहरि, लक्ष्मी पांडेय, आशा यादव, प्रियंका पांडेय आलोक, रवि, सत्येंद्र शर्मा, राजीव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।  धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य डॉ  आशुतोष त्रिपाठी ने किया। संचालन मानसी श्रीवास्तव तनिष्का सूर्यांश नंदन अंकित वैशाली ने किया। 

Previous article भोजापुर से सकलडीहा तक सड़क पर उड़ती धूल से परेशानी
Next article अवधूतराम कीर्ति स्थल पर ओपेन जिम के साथ स्वास्थ्य शिविर का लगा कैंप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page