Home चंदौली गांवों में बंदरों के आंतक से जल्द मिलेगी निजात,कस्बावासी है कई वर्षों से परेशान

गांवों में बंदरों के आंतक से जल्द मिलेगी निजात,कस्बावासी है कई वर्षों से परेशान

0
गांवों में बंदरों के आंतक से जल्द मिलेगी निजात,कस्बावासी है कई वर्षों से परेशान
गांवों में बंदरों के आंतक से निजात दिलायेगी ग्राम सभा

सकलडीहा। गांवों में बंदरों के आंतक से ग्रामीण परेशान और भयभीत है। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया जा रहा है। इसको लेकर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने विभिन्न गांव के प्रधानों को निर्देशित किया है। जिससे गांव के लोगों को बंदरों के आतंक से निजात मिल सके।
विकास खंड के सकलडीहा,नागेपुर,टिमिलपुर,तेन्दुई,जीवनपुर, उकनीबीरम राय,बसीला, बर्थराखुर्द, धरहरा सहित अन्य गांवों में सुबह शाम बंदरों के आंतक से ग्रामीण दहशत में है। आरोप है कि बंदरों के उत्पात से घरों का सामान नुकसान होने के साथ हमले से बच्चे और महिलायें घायल हो जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया जा रहा है। इसको लेकर एडीओ पंचायत ने ग्राम सभा में बंदरों को पकड़ने के लिये कुशल व दक्ष इच्छुक व्यक्ति के माध्यम से समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है। इच्छुक व्यक्ति उक्त ग्राम सभा के प्रधान से संपर्क करने को बताया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिये ग्राम सभा को निर्देशित किया गया है। कुशल व्यक्ति को ग्राम सभा के माध्यम से पारिश्रमिक देने का निर्देश दिया गया है।

Previous article कोतवाली में अभ्रद टिप्पणी करते दरोगा का वीडीओ वायरल
Next article समस्याओं का निस्तारण में लापरवाही क्षम्य:नही
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page