Home खेल कूद बच्चों में सामाजिक विज्ञान के प्रति शिक्षक करे जागरूक: प्राचार्य

बच्चों में सामाजिक विज्ञान के प्रति शिक्षक करे जागरूक: प्राचार्य

0
बच्चों में सामाजिक विज्ञान के प्रति शिक्षक करे जागरूक: प्राचार्य
बच्चों में सामाजिक विज्ञान के प्रति शिक्षक करे जागरूक: प्राचार्यउच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण संपन्नडायट पर प्रशिक्षण के समापन पर प्राचार्य विकायल भारतीय और बीएसए सचिन कुमार प्रमाण पत्र देते हुएसकलडीहा।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शनिवार को उच्च प्राथमिक कम्पोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने तीसरे चरण के प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सकलडीहा,नियामताबाद और शहाबगंज विकास खंड के कुल 157 को प्राचार्य और बीएसए ने प्रमाण पत्र वितरण किया।
डायट प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि शिक्षकों को प्रदान किये गये सामाजिक प्रशिक्षण से शिक्षकों में अंतर्विषयक समझ एवं एकीकृत दृष्टिकोण का विकास होगा। शिक्षक बच्चों में सामाजिक परिवेश की घटनाओं, मानव एवं प्रकृति की समझ को आईसीटी की नवीन पद्धति एवं दृष्टिकोण से समझ सकेंगे। वही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने कहा सामाजिक विज्ञान का अध्ययन से बच्चों में जीवन व परिवेश की समझ विकसित होती है। उनमें इथिकल नालेज व समाज के साथ व्यवहार स्थापित करने, लीडरशिप की क्षमता का विकास होता है। यह प्रशिक्षण शिक्षकों में उपयोगी साबित होगा। तीन चरणों में सम्पन्न प्रशिक्षण में जनपद के कुल 471 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कियाक। इस मौके पर प्रभारी लिली श्रीवास्तव, सह प्रभारी डॉ० जितेन्द्र सिंह, सन्दर्भ दाता देवेन्द्र कुमार, डॉ बैजनाथ पांडेय, डॉ० स्वाति राय, डॉ० रोशन कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, प्रवीण राय, अजहर सईद,डॉ० मंजु कुमारी, डॉ जितेन्द्र सिंह, जयंत कुमार सिंह, इन्दु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page