व्यापार मंडल अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक
सकलडीहा। सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के 70 वर्षीय पिता श्यामलाल वर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक का शनिवार को देर शाम हृदय गति रूकने से निधन होगया। इसकी जानकारी होते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना के लिये व्यापारियों की कतार लग गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी,दिलीप गुप्ता,प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव,डॉ0 अश्विनी कुमार,विपिन विहारी,डब्लू जायसवाल,राकेश रस्तोगी,दीपू जायसवाल,प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ,राकेश मोदनवाल,इम्तियाज अहमद,बरकत अली,मुकीद,चंदा सेठ,दीपक सेठ,अरविंद पटवा सहित सैकड़ों व्यापारियों ने शोक संवेदना प्रकट किया।
