Home चंदौली अवैध खनन पर जेसीबी सीज कईयों के खिलाफ जुर्माना के लिये नोटिस

अवैध खनन पर जेसीबी सीज कईयों के खिलाफ जुर्माना के लिये नोटिस

0
अवैध खनन पर जेसीबी सीज कईयों के खिलाफ जुर्माना के लिये नोटिस
अवैध खनन पर जेसीबी सीज कईयों के खिलाफ जुर्माना के लिये नोटिस

बलुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अवैध खनन की जांच करते हुए सीओ स्नेहा तिवारी और खनन अधिकारी सिद्धार्थ सहित अन्य

सकलडीहा। बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा खुर्द,कैथी और महुअर कला में खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर सीओ स्नेहा तिवारी, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल और खनन अधिकारी सिद्धरार्थ के नेतृत्व में बुलओ पुलिस ने अभियान चलाकर छापेमारी किया। इस दौरान डेरवा खुर्द से एक जेसीबी को सीज कर दिया गया। वही दो अन्य स्थान पर अवैध खनन पर खनन अधिकारी की ओर से जुर्माना के लिये नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। संयुक्त टीम की छापेमारी से अवैध खनन कारोबारियों में खलबली मची है।
डेरवा खुर्द,महुअरकला और कैथी में लम्बे समय से अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को होने पर डीएम के निर्देश पर सीओ और खनन विभाग के नेतृत्व में एक परवर्तन टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी किया। गांव में कुछ लोग विगत कई दिनों से गंगा किनारे खुदाई कर रहे थे । जो मानक के विपरीत आठ से नव फीट की खुदाई कर रहे थे । क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में बलुआ पुलिस ने मौके पर छापा मारकर जेसीबी को गिरफ्त में ले लिया ।जेसीबी ड्राइबर को भी गिरफ्तार कर लिया है । वहां इसमे कार्य कर संलिप्त कर्मी दूर से ही पुलिस को देख फरार हो गये । पुलिस ने जीसीबी को जब्त कर थाने लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी । इस बाबत सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि अवैध खनन में एक जेसीबी को सीज किया गया है। अन्य लोगों के खिलाफ अवैध खनन पर जुर्माना के लिये नोटिस खनन विभाग द्वारा भेजा जायेगा।इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार खनन अधिकारी सिद्धार्थ सहित अन्य रहे।

Previous article सकलडीहा में साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Next article विजलेंस विभाग की छापेमारी में चार पर मुकदमा 65 कनेक्शन कटा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page