Home चंदौली अवैध मिट्टी और बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

अवैध मिट्टी और बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

0
अवैध मिट्टी और बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
अवैध मिट्टी और बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

एक जेसीबी और ट्रैक्टर को पुलिस ने ओरवा गांव से किसा जब्त

सकलडीहा में सीज जेसीबी और ट्रैक्टर

सकलडीहा । कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में मिट्टी की अवैध खनन करते एक जेसीबी और ट्रैक्टर को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर थाने लेकर आयी है। कोतवाली लाकर सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से अवैध खनन कारोबारियों में खलबली मची है।
कोतवाली क्षेत्र के ओरवा,चतुर्भुजपुर,डेढ़गांवा और नईबाजार क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी की अवैध खनन हो रहा है। कई गांव में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार फल फूल रहा है। सुबह ओवर लोड जहां वालू वाहन फर्राटा भर रही है। वही दूसरी ओर गांवों में मिट्टी निकालकर ऊंचे दामो पर बिक्री किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने ओरवा गांव में छापेमारी किया। मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया।और कोतवाली लाकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी है। पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त किसी को बख्सा नहीं जायेगा। छापेमारी के दौरान एक जेसीबी और ट्रैक्टर को बंद करते हुए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी।

Previous article चतुर्भुजपुर में एक साल से क्षतिग्रस्त पुलिया से आवागमन को मजबूर है ग्रामीण
Next article तहसील मार्ग पर सुबह से शाम उड़ती धूल से बढ़ी परेशानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page