Home चंदौली दो माह से बंद पड़ा टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय

दो माह से बंद पड़ा टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय

0
दो माह से बंद पड़ा टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय
दो माह से बंद पड़ा टिमिलपुर में सामुदायिक शौचालय

टिमिलपुर में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर कंपोजिट विद्यालय के समीप सामुदायिक शौचालय दो माह से अधिक समय से बंद पड़ा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों की ओर से विभागीय अधिकारियों को बताने के बाद भी अनजान बने हुए है। आरोप है कि सामुदायिक शौचालय बंद होने से ठंड के मौसम में महिलाओं को काफी समस्या हो रही है। जबकि तहसील प्रशासन की ओर से टिमिलपुर में रैनबसेरा बनाया गया है। इसके बाद भी सामुदायिक शौचालय को शुरू कराये जाने को लेकर विभागीय अधिकारी कोरा आश्वासन दे रहे है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
कस्बावासियों की मांग पर तत्कालीन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने कन्या कंपोजिट विद्यालय के समीप लाखो की लागत से सामुदायिक शौचालय का उद्धाटन किया था। जिससे सकलडीहा,टिमिलपुर सहित अन्य बाहरी लोगों के साथ कस्बा में आने वाली महिलाओं और छात्राओं को काफी सहुलितयत मिली। बिगत कई माह से सामुदायिक शौचालय बंद होने से कस्बा सहित आसपास गांव की महिलाओं और ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। जबकि एडीओ पंचायत ने दो दिनों के अंदर सामुदायिक शौचालय शुरू कराये जाने का आश्वासन भी दिया था। दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सामुदायिक शौचालय शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाया। इस बाबत कुंदन राज कपूर ने बताया कि संबधित के खिलाफ तहसील की ओर से रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा जायेगा।

Previous article डी ज्वाइंट के अभाव में सकलडीहा में पेयजल आपूर्ति बाधित मचा हाहाकार
Next article स्टेशन जाने वाली मार्ग बंद होने से जाम की समस्या से राहगीर परेशान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page