Home चंदौली ताजपुर साधन सहकारी समिति बंद होने से किसान खाद के लिये परेशान

ताजपुर साधन सहकारी समिति बंद होने से किसान खाद के लिये परेशान

0
ताजपुर साधन सहकारी समिति बंद होने से किसान खाद के लिये परेशान
ताजपुर साधन सहकारी समिति बंद होने से किसान खाद के लिये परेशान

ताजपुर न्याय पंचायत की समिति बंद होने से खाद लेने के इंतजार में खड़े किसान

सकलडीहा। जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी खाद की समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को ताजपुर न्याय पंचायत से जुड़ी दर्जनों गांव की समिति बंद होने से किसान खाद के लिये घंटों परेशान रहे। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। किसानों को समितियों पर समय से खाद नहीं मिलने से बाजारों से महंगे दामों में खरीदारी को लेकर चक्कर काट रहे है।
किसानों ने आरोप लगाया कि इस समय गेहूं की खेती का पिक समय चल रहा है। इसके बाद भी समितियों पर खाद की समस्या से किसान परेशान है। सकलडीहा,नागेपुर,ताजपुर, दुर्गापुर सहित कई गांव के किसान समिति के बंद रहने से घंटों इंतजार करते है। बीते दिनों ताजपुर समिति के सचिव का निधन हो जाने से कई दिनों से समिति बंद पड़ा है। किसानों को हो हल्ला मचाने के बाद अन्य समिति के सचिव को चार्ज दिया गया है। सचिव के नहीं आने पर ताजपुर न्याय पंचायत के दर्जनों गांव के किसान परेशान है। किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों का हर सीजन में कभी पानी के लिये तो कभी खाद के लिये परेशान होना पड़ता है। इसके बाद इसके विक्रय के लिये पंजीयन कराने के बाद भी इंतजार करना पड़ता है। क्रय केन्द्रों पर तमाम तरह की समस्या बताकर किसानों को बाजारों से महंगे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। किसान नेता मनोज यादव,रामअवतार सिंह,जितेन्द्र,रविन्द्र प्रताप सिंह,बनवारी सहित अन्य किसानों ने समिति पर समय से खाद दिलाने व ख्ररीदारी कराने की मांग किया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि किसानों को खाद की समस्या की दिक्कत नहीं हेाने दिया जायेगा। पर्याप्त मात्रा में खाद है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Previous article नो मैपिंग के तहत 63 सौ लोगों को एसआईआर के तहत नोटिस जारी
Next article स्नातक और स्नाकोत्तर समेस्टर परीक्षा में पांच नकलची धराये
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page