Home चंदौली डायट पर तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

डायट पर तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0
डायट पर तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
डायट पर तीन दिवसीय उर्दू भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

डायट प्राचार्य विकायल भारती प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए

सकलडीहा। शासन के निर्देशानुसार शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर बुनियादी शिक्षा पर आयोजित तीन दिवसीय उर्दू प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन उर्दू भाषा के जिला नोडल प्रभारी डॉ अज़हर सईद के नेतृत्व में हुआ ।जिसमे लगभग 100 से शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम की शुरुआत डायट प्राचार्य विकायल भारती और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज़ ख़ान द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया ।
प्राचार्य विकायल भारती ने कहा की उर्दू और हिंदी भाषाओं का रिश्ता बहुत गहरा, ऐतिहासिक और दिलचस्प है। आसान शब्दों में कहें तो-दोनों बहनें हैं। जिनकी जड़ एक ही मिट्टी में है। उन्होंने कहा कि उर्दू हमारी साझा सांस्कृतिक धरोहर है। यह भाषा आपसी भाईचारे,प्रेम और सौहार्द का संदेश देती है। उर्दू विषय के नोडल प्रभारी डा अज़हर सईद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षकों के माध्यम से उर्दू भाषा की बुनियादी जानकारी प्रदान करना और भाषा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उर्दू लिपि की पहचान, सही उच्चारण, दैनिक प्रयोग में आने वाले शब्दों तथा सरल वाक्य संरचना का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा सरल और प्रभावी तरीकों से प्रशिक्षण दिए जाने से प्रतिभागियों में सीखने के प्रति उत्साह देखने को मिला। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर इम्तियाज़ ख़ान,आफ़ताब अहमद,अफशां ,इरफ़ान मंसूरी,शफ़ायत अली और इमरान अहमद,इरफ़ान,असगर अली ,सुदर्शन,फूलचंद ,कनकलता सिंह,रंजित कुमार ,इंद्रप्रकाश,गौहर अली,फ़िरोज अहमद,इरशाद अहमद,अफ़साना बेगम,नाज़नींन,नजमा ,खुशनुमा,महफ़ूज़ा,सहित दर्जनों शिक्षक गण व मास्टर ट्रेनर के रूप में शाह आफ़ताब अहमद,अफ़्शा रूमानी,इरफान अली,शफ़ायत अली उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page