भोजापुर में अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत संगोष्ठी आयोजित
सकलडीहा। विधानसभा क्षेत्र के भोजापुर स्थित बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल भोजापुर में “भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, गाजीपुर) एवं विशिष्ट अतिथि सूर्यमुनि तिवारी (पूर्व प्रत्याशी भाजपा) रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा निर्मित संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और एकता को मजबूत करने पर बल दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और उनकी विचारधारा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक सुधारों में उनके योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाज में समरसता स्थापित करने और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।यह आयोजन क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और संविधान के प्रति लोगों की समझ को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


