सकलडीहा कस्बा स्टेशन जाने वाली अधूरी मार्ग का हुआ लोकापर्ण
सीसी मार्ग का लोकापर्ण करते हुए ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह
सकलडीहा। सकलडीहा आंबेडकर तिराहे से सकलडीहा कोट तक 900 सीसी मार्ग का वर्षो से जर्जर था । बुधवार को दस लाख की लागत से 180 मीटर सीसी मार्ग का ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने लोकापर्ण किया। इसके पूर्व में दो चरण में डीसी मनरेगा के प्रयास से सीसी रोड की ढ़लाई किया गया। तीन सौ मीटर सीसी मार्ग का निर्माण आज भी अधूरा होने से व्यापारियों में आक्रोश है।
सकलडीहा कस्बा से होकर रेलवे स्टेशन जाने वाली 900 मीटर मार्ग लम्बे समय से जर्जर है। बीते दिनों किसान यूनियन के नेता पिंटू पाल के अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के बाद दो चरण में तीन सौ मीटर से अधिक सीसी मार्ग की ढ़लाई किया गया। शेष ढ़लाई नहीं होने से समस्या हो रही थी। क्षेत्र पंचायत से दस लाख की लागत से 180 मीटर सीसी मार्ग की ढ़लाई किया गया। सीसी मार्ग की ढ़लाई किया गया लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो पाया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने 180 मीटर सीसी मार्ग का लोकापर्ण किया। उन्होने बताया कि शेष सीसी मार्ग का ढ़लाई शीघ्र ही कराया जायेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान विवेक जायसवाल, विजय गुप्ता,सुनील रस्तोगी,बरकत अली,अजीत मिश्रा,राजीव पांडेय, संतोष रस्तोगी,महेन्द्र गुप्त,नंदन,अमित जायसवाल,गुड्डू जायसवाल, रितु राज,राजू जायसवाल सहित अन्य रहे।